विज्ञान की दुनिया के कुछ ऐसे रहस्य जिनके बारे में जानकर हो जाएंगे हैरान......
विज्ञान की दुनिया के कुछ ऐसे रहस्य जिनके बारे में जानकर हो जाएंगे हैरान विज्ञान की दुनिया काफी खास होती है। विज्ञान की इस दुनिया में ऐसे अनोखी चीज़े विद्यमान रहती है कि जिसके बारे में जानने के बाद हम ये सोचकर हैरान हो जाते है कि ऐसा कैसे हो सकता है? वाकई में ये काफी अद्भूत है और आज हम आपको इस अनोखी दुनिया की ही एक छोटी सी सैर करवाने जा रहे हैं। सबसे पहले बात करते हैं इंसान के लार की जो कि वैसे तो किसी स्वादिष्ट खाने को देखकर टपकती है लेकिन बता दें कि ये लार एक दर्द निवारक का भी कार्य करती है क्योंकि इसमें ओपीओरफिन नामक दर्द निवारक होता है जो मॉर्फिन से 6 गुना ज्यादा प्रभावशाली होता है। मानव शरीर से जुड़ी एक दूसरी बात ये है कि लड़कियों में लड़कों की तुलना में स्वाद कलिकाएं ज्य़ादा पाई जाती है और शायद इसीलिए लड़कियों को चटोरी कहा जाता है। अब जब बात इंसान की हो रही है तो उनसे संबधित इस जीव का जिक्र कैसे न हों, जी, हां हम बात कर रहे हैं गोरिल्ला की, बता दें कि गोरिल्ला में इंसान से दो क्रोमोसॉम्स अधिक पाए जाते है, ये क्रोमोसॉम ही है जो कि आनुवांशिक गुणों को निर...